बालों का झड़ना आजकल जैसे एक आम समस्या हो गयी हैं। सुबह उठते ही बिस्तर पर, नहाने के बाद बाथरूम सिंक में और दिन भर अपने कपड़ों पर झड़ते हुए बालों को देख कर हर किसी को जवानी में ही गंजेपन का डर सताने लगता हैं। ऐसे में ही हमे याद आती हैं दादी और नानी माँ के “बालो को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय” की।

चाहे आप लड़के हो या लड़की, हर कोई बालों के झड़ने और उनके पतले होने जैसी समस्या से परेशान हैं और यह समस्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही हैं। अधिकतर लोग आज भी इस समस्या का उपाय अपनी रसोई में ही खोजते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन बालो को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय के बारे में जो पुराने समय में हमारी दादी और नानी इस्तेमाल किया करती थी।

बाल झड़ने के मुख्य कारण क्या है?

बाल झड़ने के अनेको कारण हो सकते हैं। इन कारणों में अनहेल्दी डाइट,आजकल का लाइफस्टाइल और बालो की अच्छे से देखभाल ना करना, मौसम में बदलाव इत्यादि को शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा हार्मोन्स असंतुलन, आजकल के हैवी हेयर स्टाइल, गर्म दवाओं का अधिक प्रयोग और स्कैल्प इंफेक्शन भी बाल झड़ने के मुख्य कारण हो सकते है। बाल झड़ने के कारणों को जानने के बाद आइए अब जानते हैं बालो को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय के बारे में।

बालो को झड़ने से रोकने के लिए 5 घरेलू उपाय

अगर आप भी अपने झड़ते बालो से परेशान है तो आप नीचे बताये गये घरेलू उपायों को अपना कर अपने झड़ते बालो की समस्या से छुटकारा पा सकते है। ये उपाए कुछ ही दिनों में आपके बालो का झड़ना रोक कर आपके बालो को स्वास्थ्य और उनकी ग्रोथ में सहायता करेगे।आइये जानते है कि ये घरेलू उपाए कौन से है।

  • नारियल तेल और करी पत्ता 
  • जैतून का तेल और कलौंजी
  • सरसों का तेल और मेथी दाना 
  • नारियल तेल और एलोवेरा जेल 
  • प्याज का रस

#1. नारियल का तेल और करी पत्ता

नारियल के तेल में करी पत्ता के इस्तेमाल से बालो को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। इससे बालो को पोषण और बाल टूटने भी कम होने लगेगे। इसके इस्तेमाल से आपके बालो में डैंड्रफ और सफ़ेद बालो की समस्या भी खत्म होगी।

नारियल का तेल और करी पत्ता को कैसे इस्तेमाल करे?

  • एक कटोरी में नारियल का तेल ले और उसे थोडा गर्म कर ले।
  • अब इसमें 6-7 करी पत्ता डाल कर उबाल ले। थोड़ी देर इसे ठंडा होने के लिए रख दे।
  • अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालो में अच्छे से लगाए तथा हल्के हाथो से मसाज करे।
  • हफ्ते में इस तेल को 2 बार बालो में जरुर लगायें और फर्क देखे।

#2. जैतून का तेल और कलौंजी

बालो की लम्बाई बढ़ाने के लिए आप जैतून के तेल में कलौंजी मिला कर अपने बालो की जड़ो में लगा सकते हों। इससे आपके बालो को मजबूती मिलेगी और आपके बालो की ग्रोथ दोगुनी तेजी से होगी। जैतून के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प से गंदगी निकालने में भी मदद करता है। ये झड़ते बालो को रोकने में भी बहुत मदद करता है।

जैतून का तेल और कलौंजी को इस्तेमाल कैसे करे?

  • जैतून के तेल में 1-2 चम्मच कलौंजी डाल कर अच्छे से उबाले और इसे ठंडा कर ले।
  • इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालो में अच्छे से लगा ले और आधे घंटे के लिए छोड़ दे।
  • आधा घंटा होने पर बालो में शैम्पू कर ले।

#3. सरसों का तेल और मेथी

सरसों का तेल बालो के लिए बहुत ही लाभदायक है। सरसों तेल में विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। मेथी दाना में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। बालो में सरसों के तेल के साथ मेथी दाना मिला कर लगाने से बाल काले, घने, मजबूत और लम्बे हो जाते है।

सरसों का तेल और मेथी दाना को इस्तेमाल कैसे करे?

  • सबसे पहले आप मेथी दाना की 2 चम्मच रात को पानी में भिगो कर रख दे।
  • सुबह मेथी दाना ले और इसका अच्छे से पिस कर पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट को सरसों के तेल में मिला ले और अगर आप चाहें तो 1-2 चम्मच दही भी मिला सकते हो।
  • अब इस तैयार मिश्रण को अपने बालो में अच्छे से लगायें और 1-2 घंटे बालो में लगा रहने दे।
  • समय पूरा होने पर बालो को नार्मल वाटर से धो ले।

#4. नारियल तेल और एलोवेरा जेल

अगर आप अपने छोटे बालो को तेजी से बढ़ाना चाहती है तो नारियल का तेल और एलोवेरा जेल का मिश्रण अपने बालो में लगाये। इससे आपके बालो को पोषण मिलेगा और आपके बाल तेजी से बढने शुरू हो जायेगे। एलोवेरा आपके स्कैल्प से डेड स्किन निकालने में भी मदद करता है। इससे बालो का झड़ना धीरे धीरे बंद हो जाएगा। नारियल के तेल और एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से बाल लम्बे, मुलायम और चमकदार बनते है।

नारियल तेल और एलोवेरा को इस्तेमाल कैसे करे?

  • एक कप में नारियल का तेल ले और आधा कप एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
  • इस मिश्रण को बालो में लगा कर हल्के हाथो से मसाज करे।
  • इसे 2-3 घंटे ऐसे ही लगा रहने दे और शैम्पू से धो ले।

#5. प्याज का रस

प्याज का रस हमारे बालो के लिए किसी चमत्कार से कम नही है। यह हमारे बालो को काला, घना और मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें झड़ने से भी रोकता है। इससे हमारे बाल तेजी से बढने लगते है। प्याज में अधिक मात्रा में सल्फर होता है जो हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा कर बाल झड़ना रोकता है।

प्याज का रस इस्तेमाल कैसे करे?

  • एक प्याज ले और इसे अच्छे से छिलकर बड़े बड़े टुकडो में काट ले।
  • इन टुकड़ो को मिक्सर में पिस कर जूस निकल ले।
  • अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच शहद भी मिला ले।
  • इस मिश्रण को अच्छे से बालो में लगा कर 5-10 मिनट हल्के हाथो से मालिश करे।
  • आधे घंटे बाद बालो को शैम्पू कर ले। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे हफ्ते में 2-3 बार जरुर लगाये।

बालो की देखभाल में ना करे ये गलतियाँ

गीले बालो में कंघी

आमतौर पर महिलाएं गीले बालो में कंघी करना अधिक पसंद करती है लेकिन गीले बाल कमजोर होते है। इनमे इस समय कंघी करने पर अधिक घर्षण पैदा होता है जिससे हमारे बाल अधिक टूटते है। इसलिए कभी गीले बालो में कंघी ना करे। बालो में सीरम लगा कर बालो को कुछ देर छोड़ दे और सूखने के बाद दो टुकडो में बाँट कर बालो में कंघी करे।

गलत तोलिये का इस्तेमाल

अक्सर हम जिस तोलिये से शरीर पोंछते है उसी से हम बालो को भी पोंछने लगते है। जो काफी गलत तरीका है। शरीर पोंछने के लिए हम नार्मल तोलिये का इस्तेमाल करते है। जो हमारे बालो के लिए नुकसानदायक है। अपने बालो के लिए आप सिर्फ सॉफ्ट तोलिये का ही इस्तेमाल करे।

बालो में तेल लगते समय गलती

अगर आप बालो को धोने से पहले बालो में तेल लगती है तो उससे सिर्फ उपरी परत पर ही ओयलिंग होती है। सिर धोने से पहले और सिर को धोने के बाद आप बालो में अच्छे से ओयलिंग करना न भूले।

गीले बालो को बंधना या गीले बालो में सोना

बालो में नमी होने के कारण बालो के टूटने की आशंका अधिक रहती है। बाल धोने या नहाने के तुरंत बाद गीले बालो को बांधना बालो के झड़ने का कारण बन सकता है।

ऐसी स्थिति में हेयर फॉल होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। इसके आलावा गीले बालो में सोने से भी बचना चाहिए क्योंकि यह स्कैल्प में फंगस लगने का कारण भी बन सकता है।

मास्क या क्रीम को सीधे बालों की जड़ो में लगाना

बहुत से लोगो के बाल घुंगराले होते है। वे अक्सर ही बालो में ड्रायनेस की समस्या से लड़ते रहते है। ऐसे में वह सीधे बालो की जड़ो में मास्क या क्रीम लगाते है जिससे बालो के रोमछिद्र बंद हो जाते है। ऐसा करने से बालो को पूरी तरह से पोषण नही मिलता जिसके कारण बाल झड़ने जैसी समस्या हो सकती है।

बालो को रंगना 

यदि आप भी अपने बालो को डाई करना चाहते हो तो प्राक्रृतिक रंगों का चुनाव करे। इसमें कोई हानिकारक तत्व नही होते। कैमिकल वाली डाई में एसिड,अमोनिया और भी हानिकारक तत्व होते है जो हमारे बालो को डैमेज करते है।

गर्म या गुनगुने पानी से सर धोना

कुछ लोग अपने बालो को गर्म पानी से धोते है। गर्म पानी हमारे बालो की जड़ो को कमजोर कर देता है। इसके आलावा गर्म पानी हमारे स्कैल्प से नेचुरल ऑयल भी निकल जाता है और स्कैल्प ड्राई हो जाता है। इसी कारण हमारे बाल ज्यादा टूटने लगते है। अगर आप स्वस्थ बाल चाहते है तो नार्मल पानी से बाल धोएं।

उलझे बालो पर कंघी करना

उलझे बालो में कभी कंघी ना करे। ऐसा करने पर आपके बाल कमजोर होकर और अधिक टूटने लगेगे।

गर्माहट वाले उपकरणों का इस्तेमाल करना 

बालो को सुखाने के लिए और बालो में हेयर स्टाइलिंग करने के लिए हम बहुत से गर्म उपकरणों का इस्तेमाल करते है। इससे हमारे बाल डैमेज और कमजोर होने लगते है। जिससे हमें बाल झड़ना, समय से पहले बालो का सफ़ेद होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हो सके गर्माहट वाले उपकरणों से बचने की कोशिश करे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQ’s

प्रश्न: एक महीने में तेजी से बाल कैसे बढ़ाए?

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आपको एक बेहतर हेयर केयर रूटीन अपनाना चाहिए। इसके लिए बालो में नियमित रूप से तेल लगाये, हफ्ते में 2-3 बार शैम्पू करे और समय समय पर बालो को ट्रिम करना न भूले।

प्रश्न: बालों को जल्दी मोटा कैसे करें?

बालो को मोटा करने के लिए बालो में प्याज के रस का इस्तेमाल करे और बालो में नियमित रूप से ओयलिंग करते रहें।

प्रश्न: 1 दिन में कितनी बार कंघी करनी चाहिए?

1 दिन में 2-3 बार कंघी करनी चाहिए। इससे बाल मुलायम और सुलझे हुए लगते है। ध्यान रखे कि गीले बालो में कंघी ना करे।

प्रश्न: नहाने के बाद बालों में क्या लगाना चाहिए?

नहाने के बाद बालो में कंडीशनर जरुर लगाये। बालो में बेस्ट हेयर मास्क और सीरम भी लगा सकते है।

प्रश्न: बाल 2 इंच बढ़ने में कितना समय लगता है?

हमारे बाल प्रतिमाह आधा इंच बढ़ते है। इस हिसाब से 2 इंच बाल बढ़ने में कम से कम 4 माह का समय लगेगा। हालाँकि अलग अलग व्यक्तियों में बालों की ग्रोथ की स्पीड अलग अलग होती हैं।

प्रश्न: 1 दिन में कितने बाल बढ़ते हैं?

प्रतिदिन बाल केवल 3-4 mm तक बढ़ सकते है।

प्रश्न: क्या हम गीले बाल बांध सकते हैं?

अगर आप गीले टपकते बालो को बांधते या चोटी बनाते हो तो इससे बाल खराब हो जाते है। बालो को बांधने से पहले ये सुनिश्चित कर ले कि आपके बाल पूरी तरह से सुख चुके हो।

प्रश्न: रात में बाल खुले रखने से क्या होता है?

रात में बालो को बांध कर सोना चाहिए इससे आपके बाल कम टूटेगे। बालो को खोल कर सोने से बालो में रूखापन आ जाता है जिस वजह से हमारे बाल रूखे और बेजान नजर आते है।