हम सभी चाहते है काले, घने, सुंदर और लंबे बाल परन्तु आजकल की भगदड़ भरी दुनिया में हम अपने बालो की अच्छे से केयर नही कर पाते है जिसके कारण हमारे बाल काफ़ी डैमेज और बेजान से नजर आते है। इससे बचने के लिए हमे अपने बालो की अच्छे से देखभाल और नियमित रूप से उनकी ओइलिंग करनी चाहिए।

हम सभी जानते है, कि बालो की अच्छी ग्रोथ के लिए हमे नियमित रूप से ओइलिंग करने की आवश्कता होती है। परन्तु हमे ना पता होने क बावजूद भी हमारे आसपास बहुत से ऐसे हेयरआयल मौजूद है, जिससे की नियमित रूप से हमारे बालो की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है।

बालो की अच्छी ग्रोथ व उन्हें घना, कला बनाने के लिए हमे अपने बालो की अच्छे से देखभाल करने की जरूरत होती है। खासकर बालो के पोषण पर अगर आप अपने  बालो को पूर्ण रूप से स्वास्थ्य देखना चाहते है, तो आपको बालो की नियमित रूप से ओइलिंग करनी होगी। हेयर ओइलिंग करने से हमारे बालो को पोषण के साथ साथ बालो की जड़ो को मजबूती भी मिलती है।

ऐसे में कई लोगो के मन में अनेको सवाल उठ सकते है जैसे की हमारे बालो के लिए सबसे बेस्ट आयल कौन सा होगा? बालो को तेजी से बढ़ाने व उन्हें झड़ने से रोकने के लिए सबसे बेस्ट ऑयल कोन सा है? अगर आप भी यही सोच रहे हो तो आइये जानते है, कि हमारे बालो की इन सभी समस्या को दूर करने के लिए  सबसे बेस्ट ऑयल कौन सा है।

बालो के लिए बेस्ट ऑयल कौन सा है?

बालो की खूबसूरती बढाने के लिए वैसे तो मार्किट में कई हेयर आयल मौजूद है। आइए देखते है की इनमे से बालो की अच्छी ग्रोथ, मजबूती और उन्हें झड़ने से बचाने के लिए बेस्ट हेयर ऑयल्स कौन सा है –

  • कोकोनट ऑयल
  • टी-ट्री ऑयल 
  • ऑलिव ऑयल
  • बादाम तेल 
  • प्याज ऑयल
  • तिल का तेल 

#1. कोकोनट ऑयल (COCONUT OIL)

हमारे बालो में पोषण तत्वों की कमी होने के कारण हमे बलों के झड़ने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए हमे बालो में नियमित रूप से ऑयल मसाज करने की जरूरत है। अगर बड़े बुजुर्गों की मानें तो कोकोनट ऑयल हमारे बाले के लिए बेहद गुणकारी व फायदेमंद माना जाता है। इससे हमारे बाल न सिर्फ झड़ने से रुकते है बल्कि ये बालो को तेजी से उगाने में भी मदद करता है।

कोकोनट ऑयल बालो की जड़े मजबूत और बालो को कला घना भी बनता है। यह ऑयल बालो से रूसी और स्कैल्प में खुजली, जलन जैसे बीमारीयों को होने से भी रोकता है। अगर आप मार्किट में कोकोनट ऑयल खरीदने जाओ तो ये ऑयल आपको किसी भी मार्किट में काफी आसानी से मिल जायेगा।

बालो में नारियल तेल कैसे लगायें?

बालो की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते है की बालों में नारियल तेल कैसे लगायें।

  • बालो में नारियल का तेल लगाने के लिए आप इसे सीधे बालो में अप्लाई कर सकते हो।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप नारियल के तेल को गुनगुना करने के बाद भी बालो में अप्लाई कर सकती  है।
  • शैम्पू के इस्तेमाल से आधे घंटे पहले आप नारियल तेल का इस्तेमाल करे।
  • नारियल के तेल को ठंडा करके भी आप अपने बालो की जड़ो और स्कैल्प पर मसाज कर सकते हैं।

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे - Benefits of Coconut Oil

  • नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है। जो बालो को टूटने से बचाने में हमारी मदद करता है।
  • यह तेल आपके बालो और आपके स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाता है।
  • कोकोनट आयल एंटी फंगल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बेक्टीरियल होती है जो हमारे स्कैल्प और बालो के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • यह हमारे बालो की ग्रोथ को बढ़ाने में भी सहायक है।

#2. टी-ट्री ऑयल (TEA TREE OIL)

टी-ट्री ऑयल चाय के पेड़ की पत्ती को भाप देने से तैयार होने वाला ऑयल है। यह ऑयल काफी औषधीय ऑयल होने के साथ साथ एंटीसेप्टिक, एंटी-बेक्टिरियल, एंटी-वायरल होने के आलावा एंटी-माइक्रोबियल भी है। यह आपके बालो से रुसी को दूर करता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल काफ़ी सुंदर और स्वस्थ नजर आयेगे।

टी-ट्री ऑयल आपके बालो की ग्रोथ को भी बढ़ता है। टी-ट्री ऑयल  को आप अपने शैम्पू और दही  मे भी मिला कर लगा सकते है इसके कोई भी साइडएफ्फेक्टस नही हैं। यह ऑयल आपके बालो को मजबूती देने के साथ आपके स्कैल्प को भी नमी देने का भी काम करता है। यदि इस ऑयल की मसाज आप अपने स्कैल्प पर रोज करते हो, तो ये आपको रोजमर्रा की परेशानीयों से भी निजात दिलाता है।

टी-ट्री ऑयल को कैसे लगाए?

टी-ट्री ऑयल को लोग बहुत से तरीको से लगते है परन्तु आइए आज जानते है टी-ट्री ऑयल लगाने का सही तरीका क्या है।

  • बालो की आवश्यकतानुसार एक बाउल में थोडा सा टी-ट्री ऑयल ले।
  • अब इसे अपने बालो की स्कैल्प पर हलके हाथों से मसाज करते हुए लगाये।
  • इसे 1 घंटे के लिए लगा रहने दे और 1 घंटे बाद शैम्पू से धो ले।

आप टी-ट्री ऑयल के साथ नारियल का तेल, शैम्पू, गुलाब जल, और दही में मिला कर भी लगा सकते है।

बालो के लिए टी-ट्री ऑयल के फायदे - Benefits of Tea-Tree Oil

  • टी-ट्री ऑयल आपके बालो से डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है।
  • यह आपके बालो को चमकदार बनता है। 
  • टी-ट्री ऑयल एंटी-फंगल होता है।
  • हेयर फॉल की समस्या को दूर करता है।
  • यह आपके बालो को साफ़ रखता है। 
  • आपके स्कैल्प पर खुजली नही होने देता।
  • बालो में जुओ को होने से रोकता है।
  • बालो को बढ़ाने में मदद करता है।
  • टी-ट्री ऑयल आपकी ऑयली स्कैल्प को ठीक करने में भी सहायक है

#3. ऑलिव ऑयल (OLIVE OIL)

ऑलिव ऑयल को जैतून का तेल भी कहा जाता है। जैतून का तेल हर घर में पाया जाता है। यह बालो के बढ़ने की प्रक्रिया में बहुत ही लाभदायक है। ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) के मसाज से आपके बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जायगी।

जैतून का तेल रोज लगाने से ये आपके बालो की बहुत सी समस्याओं जैसे की – बालो में रुसी, बालो का झड़ना, समय से पहले बालो का सफेद होना, बालो का कमजोर होकर टूटना आदि समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है।

जैतून का तेल आपके बालो को मजबूत और आपके स्क्लाप को पोषण देने में भी सक्रिय है। झड़ते बालो के लिए ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) को हफ्ते में दो से तीन बार लगाये। ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) में भरपूर मात्र में पोषक तत्व और विटामिन होते है, जो आपके दोमुहें बालों से लड़ने में भी आपकी मदद करते है।

ऑलिव ऑयल को बालो में कैसे लगायें?

  • जैतून के तेल को धीमी आंच पर हल्का गर्म कर ले।
  • हल्का गर्म करने के बाद ठंडा होने पर इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर थोड़ी देर मसाज करे।
  • एक तोलिये को गर्म पानी में भिगोले। फिर तोलिये से सारा पानी निचोड़ ले। 30 मिनट तक बालो में लपेट कर स्टीम कर ले।
  • अंत में बालो को शैम्पू कर बालो को ठंडे पानी से धो ले।

आप जैतून के तेल में नारियल के तेल को भी मिक्स कर के अपने बालो लगा सकते हो।

ऑलिव ऑयल को बालो में लगाने के फ़ायदे - Benefits of Olive Oil

ऑलिव ऑयल को बालो में लगाने के अनेक फायदे है। परन्तु इसके कुछ फायदे यह भी है-

  • झड़ते बालो को रोकने में मदद करता है।
  • बालो की लम्बाई और बालो की मजबूती को बढाता है।
  • स्कैल्प पर नही और बालो को चमकदार बनता है।
  • समय से पहले सफेद बालो को होने से रोकता है।
  • डैंड्रफ कम करता है।

#4. बादाम तेल (ALMOND OIL)

बादाम का तेल अपने में काफी गुणवत्ता वाला तेल है। यह तेल हमे बादाम की गिरी से प्राप्त होता है। इसमें विटामिन डी, इ, ए और केल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। जो हमारे बालों और मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

बादाम तेल हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ यह हमारे डेड सेल्स और बालो को रिपेयर करने में भी काफी मदद करता है। यह बालो के सफ़ेद होने को रोकता है, ज्यादा बालो को झड़ने से रोकता है, बादाम तेल आपके बालो को सिल्की और शाइनी बनता है। बालो की ग्रोथ, बालों की मजबूती और बालो को घना बनाने के लिए बादाम तेल को बेस्ट हेयर ऑयल मन जाता है।

बादाम तेल को बालो में कैसे लगाये

  • बाउल में बालो के हिसाब से बादाम का तेल ले। आप चाहें तो उसमे थोडा सा नींबू का रस मिलाएं।
  • अपने बालो को कंघी कर सुलझाये।
  • बादाम के तेल को थोड़ी सी मात्र में हथेली पर ले और अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाए।
  • कुछ देर तेल लगा रहने देने के बाद अच्छे से बालो में शैम्पू कर ले।

बादाम तेल को बालो में लगाने के फ़ायदे - Benefits of Almond Oil

बादाम तेल में मौजूद प्रोटीन और बादाम तेल के फायदे कौन नही जानता, आइये आज हम बादाम तेल के फायदों के बारे में थोडा और जाने –

  • बादाम का तेल बालों के डल और रफ़ बालो के लिए नेचुरल हेयर ट्रीटमेंट है। यह बालो को फ्रीज़ ना होकर मैनेजेबल बनता है।
  • बादाम का तेल बालो को शाइनी बनाने में मदद करता है।
  • बलों के झड़ने से रोकता करता है।
  • बादाम का तेल आपके बालो को हेल्थी बनाने में भी बहुत लाभकारी है।
  • बालो को जडो से मजबूत बनता है।
  • यह बालो के रूखेपन से छुटकारा और स्कैल्प पर पोषण देने में भी मदद करता है।
  • बालो को चिपचिपा नही बनता।
  • बादाम तेल हर तरह के बालो में लगाया जा सकता है।

#5. प्याज ऑयल (ONION OIL)

बालो को नियमित रूप से ग्रोथ देने के लिए प्याज के तेल को बेहद ही असरदार माना जाता है। प्याज का तेल आपके बालो की जड़ो को मजबूत बनता है। इससे आप घर पर भी तैयार कर सकते है। इसको आप अपने बालों की जड़ो में लगायें। बेहतर असर के लिए आपको इसे हफ्ते में तीन से चार बार लगाना चाहिए। यह तेल आपके बालो को बहुत जल्दी घना, मजबूत और लंबा बना देगा। 

प्याज ऑयल को बालो में कैसे लगाये?

बालो को काला, घना बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तेलों का इस्तेमाल करते है। इसमें प्याज ऑयल बहुत ही अच्छी भूमिका निभाता है। आइये प्याज ऑयल को लगाने का सही तरीका जानते है –

  • एक कटोरी में 4-5 चम्मच प्याज का तेल ले।
  • इस तेल को हल्का गर्म कर ले।
  • थोडा ठंडा होने पर आप इससे अपनी उंगलीयों से स्कैल्प पर लगाये और थोड़ी देर मसाज करे।
  • मसाज करने के बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़ दे।
  • आप प्याज के तेल को ऑलिव ऑयल या नारियल के तेल में भी मिला सकते हो।

अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे रात में अपने बालो पर लगाये और सुबह उठ कर ठंडे पानी से धो ले।

प्याज ऑयल को बालो में लगाने के फायदे - Benefits of Onion Oil

प्याज ऑयल लगाने के वैसे तो बहुत सारे फायदे है, परन्तु प्याज का तेल लगाने के कुछ फायदे ये भी है –

  • सफेद बाल होने जैसी गंभीर समस्या को होने से रोकता है।
  • रोजाना प्याज का तेल बालो में लगाना काफी फायदेमंद है क्योंकि यह प्याज का तेल आपके बालो की ग्रोथ को बहुत जल्दी बढ़ता है।
  • प्याज का तेल आपके झड़ते बालो को रोक कर बालो की जड़ो को मजबूत और हमारे बालो में काफ़ी चमक लाता है।
  • बहुत से एक्सपर्ट्स मानते है कि प्याज में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि हमारे बालो को धूल मिटटी, तेज़ धुप से होने वाले बालो के नुकसान से हमारे बालो को बचाने में मदद करता है।
  •  प्याज का तेल आपके बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर का भी काम करता है।
  • इसके नियमत इस्तेमाल से आप गंजेपन जैसी समस्या से भी कुछ ही हफ्तों में छुटकारा पा सकते है।

#6. तिल का तेल (TIL KA TAIL)

असली तिल से निकला गया तिल का तेल आपके बालो के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। तिल के तेल का इस्तेमाल बालो की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। तिल के तेल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन ई होता है, जो हमारे बालो के लिए काफी गुणकारी साबित होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से हमारे बाल झड़ना जल्द ही बंद हो जाते है। आप इससे हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते है।

तिल का तेल कैसे लगायें?

आइये जानते है तिल के तेल को लगाने का सही तरीका –

  • एक पेन में थोडा सा तिल का तेल ले और इसे अच्छे से गर्म कर ले।
  • गैस बंद कर इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दे।
  • ठंडा होने पर इसे अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगा ले।
  • तेल लगाने के बाद तेल को बालो में 30 मिनट के लिए छोड़ दे।
  • 1 घंटा पूरा होते ही बालो को नार्मल पानी से धो ले।

इस बात का ध्यान रखे की आप तिल के तेल को 1 घंटे से ज्यादा बालो में ना रखे।

तिल का तेल लगाने से क्या फायदे - Benefits of Til Oil

  • तिल का तेल बालो में लगाने से आप अपने स्कैल्प की भी सुरक्षा कर सकते है।
  • यह आपके स्कैल्प से ड्राईनेस को दूर करता है।
  • तिल के तेल में एंटीफंगल गुण होते है जो कि आपके सिर को साफ़ और बालो को स्वस्थ रखता है।
  • तिल का तेल आपके बालो को अंदर से पोषण देने का काम करता है।
  • बालो में खुजली और जूं होने से रोकता है।
  • तिल का तेल आपके बालो को बढ़ने में भी मदद करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQ’s

क्या बालों में रोजाना तेल लगाना चाहिए?

हमारे बालो को पोषण की जरुरत होती है जो हमारे बालो को तेल से मिलता है। इसलिए बालो में रोज तेल लगाना चाहिए।

बाल में तेल कब लगाना चाहिए?

रात में सोने से पहले और शैम्पू करने के 1 घंटा पहले बालो में तेल लगायें।

गीले बालों में तेल लगाने से क्या होता है?

अगर आप गीले बालो में तेल लगाते हो तो इससे बालो की जड़ो को पोषण मिलता है। इसके साथ ही बाल टूटने और झड़ने से भी बचते है। गीले बालो में तेल लगाने से ड्राई स्कैल्प से भी राहत मिलती है।

नारियल का तेल बालों में कब लगाना चाहिए?

शैम्पू करने के 1-2 घंटे पहले या शैम्पू करने से एक रात पहले बालो में नारियल का तेल लगाये। इसे आप अपने कंडीशनर में मिला कर अपने बालो में लगा सकते है।

नारियल का तेल लगाने से सिर में क्या होता है?

नारियल के तेल में मौजूद हेल्दी फैट्स या फैटी एसिड, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल जैसे गुण होते है। जो बालों के रोम को पोषण देने में मदद करते हैं।

क्या नारियल के तेल से बाल झड़ते हैं?

नहीं।

कौन सा तेल लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं?

कोकोनट ऑयल, टी-ट्री ऑयल, ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल),बादाम तेल, प्याज तेल, तिल का तेल बालो को तेजी से बढ़ाने में सहायता करते है।

टी-ट्री ऑयल बालों में लगाने से क्या होता है?

टी-ट्री ऑयल बालो को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये बालो से जुडी सभी प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने में भी काफी बेहतरीन है।

बेस्ट टी-ट्री ऑयल कौन सा है?

बालो के लिए बेस्ट टी-ट्री ऑयल्स- मोदीकेयर टी-ट्री ऑयल, MROMATIQUE टी-ट्री ऑयल हैं।

टी-ट्री ऑयल को हिंदी में क्या कहते हैं?

चाय के पेड़ का तेल।

तिल के तेल से क्या फायदा है?

बालो को मजबूत बनाने के साथ साथ बालो को चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

क्या तिल का तेल रोज चेहरे पर लगा सकते हैं?

हाँ, तिल के तेल को चेहरे पर लगाने से चेहरा सॉफ्ट और स्किन टाइट नजर आती है।

सबसे अच्छा ऑलिव ऑयल कौन सा है?

वैसे तो बालो के लिए सभी ऑयल अच्छे है पर बालो के लिए एक्स्ट्रा वर्जीन ऑलिव ऑयल सबसे बेस्ट है।

ऑलिव ऑयल को हिंदी में कौन सा तेल कहते हैं?

जैतून का तेल।

बादाम तेल से क्या क्या फायदे हैं?

यह बालो को झड़ने से रोकता है और उनकी ग्रोथ में सहायता करता हैं।

बेस्ट बादाम का तेल कौन सा है?

बजाज आलमंड हेयर ऑयल, डाबर आलमंड हेयर ऑयल, निहार नेचुरल शांति आवला बादाम हेयर ऑयल।

बादाम तेल कैसे यूज करें?

एक बाउल में थोडा सा बादाम ले। अब इस तेल को गुनगुना गर्म कर ले। अब आप अपनी उँगलियों से अपने बालो की जड़ो में बादाम तेल लगा कर कुछ देर अच्छे से मसाज करे। थोड़ी देर तेल लगा रहने देने के बाद बालो को नार्मल वाटर से वाश कर लें।

सबसे अच्छा प्याज का तेल कौन सा है?

KAPIVA अनियन हेयर ऑयल, KHADI GOBAL ONION हेयर ऑयल, ORITANAL BOTANICE रेड अनियन हेयर ऑयल, GRANDEUR अनियन ब्लैक हेयर ऑयल, MAKHAI अनियन हेयर ऑयल।

प्याज के तेल से क्या फायदे हैं?

बालो को जल्दी बढ़ता है। बालो की जड़े मजबूत और बालो को काला घना बनाये रखता है। सफेद बालो को होने से भी रोकता है।

प्याज का तेल बालो में लगाने से क्या होता है?

प्याज का तेल बालो में लगाने से बाल काले घने मोटे और जल्दी बढ़ते होते है।