हेयर केयर रूटीन सिर्फ बालो का ध्यान रखना, उन्हें धोना, तेल लगाना ही नहीं होता है। बल्कि हेयर केयर रुटीन का सही मतलब बालो की अच्छी देखभाल करने से है। क्या आप जानते है कि  हम सभी के बालो का टेक्सचर अलग-अलग होता है जिसके कारण हमारे बालो से जुडी समस्याएं भी अलग-अलग होती है। आजकल के लाइफस्टाइल से भी हमारे बालो पर काफी प्रभाव पड़ता है।

हमारे बालो को अच्छी देखभाल के साथ स्वास्थ्य खान पान की भी जरूरत होती है। जिससे कि हमारे बालो को भरपूर पोषक तत्व मिल सके। ऐसे मैं बेहद जरुरी हो जाता है की आप अपने हेयर केयर रुटीन को अच्छे से फॉलो करे। आखिर हम सभी चाहते है काले, घने, चमकीले और रेशमी व मजबूत बाल। बालो की देखरेख करना दिन में ही नही बल्कि रात को सोने से पहले भी जरुरी है।

बहुत से लोग रात को सोने से पहले अपने बालो की केयर नहीं करते जिससे हमारे बाल तेज़ी से टूटने और कमजोर होने लगते है या पतले और बेजान नजर आते है। इस तरह बालो को लापरवाही से छोड़ देना बालो और उनकी जड़ो को खराब कर सकता है। ये सब ना हो इसके लिए हमे अपने डेली रुटीन में कुछ बातो को ध्यान में रखना बहुत ही जरुरी है जैसे कि –

  • बालों में अच्छे से तेल मसाज करना
  • बालों की समय समय पर वाशिंग करना
  • धोने के बाद बालों की केयर करना
  • बेस्ट हेयर मास्क इस्तेमाल करना
  • बालों में ड्राई मसाज करना

तेल मसाज - OILING

बालो की सही से देखभाल न होने के कारण बाल रूखे, बेजान, कमजोर और बालो में डैंड्रफ जैसी समस्या हो जाती है। इसी समस्या से बचने के लिए हमे अपने बालो में तेल मसाज (OILILG ) करने की आवश्यकता होती है। तेल मसाज के नाम पर हमे अपनी नानी और दादी की याद आती है कैसे वो हमारे बालो में रोज तेल मसाज किया करती थी जिससे कि हमारे बाल काले घने और मजबूत नजर आते थे।

यह आपके बालो के लिए सच में काफी फायदेमंद है तेल मसाज से आपको अच्छी नींद ही नही बल्कि आपके बालो को भी भरपूर पोषक तत्व भी मिलेगे, साथ ही ये आपके बालो को हेल्दी बनाएगा। आपके बालो की ग्रोथ को बढाने में भी मदद करेगा। बालो को स्वस्थ रखने के लिए बालो को धोने से पहले बालो में तेल मसाज जरुर करे। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हो तो अप हफ्ते में एक या दो बार किसी अच्छे हेयर आयल से चम्पी जरुर करे। लगातार तेल मसाज करने से आपको बालो की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा। 

बालों में तेल लगाने का तरीका – Balo Main Tel Lagane Ka Tarika

  • सबसे पहले आप अपने बाल और सिर की स्किन के हिसाब से तेल का चयन करे।
  • तेल लगाने से पहले आप अपने बालो को छोटे छोटे टुकडो में बांट ले। और फिर बालो की जड़ो से बालो के सिरे की और अच्छे से तेल लगाये।
  • आप अपने हिसाब से कोई भी तेल ले और उसे हल्का गुनगुना करे।
  • उंगलीयों को तेल में डुबोएं।
  • आप अपने बालो में रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार तेल मसाज करे। 
  • अपने बालो में कभी भी तेल हथेलियों से ना लगाये क्योंकि ऐसा करने से आपके बाल टूट सकते है। 
  • बालो में अत्यधिक तेल ना लगाये, बालो को जितनी जरूरत है सिर्फ उतना ही तेल लगाये।
  • रात के समय भी आप अपने बालो में तेल लगा सकते है।
  • रात में सोने से पहले आप अपने बालो में तेल लगाकर कर छोड़ दे और सुबह उठतें ही बालो को अच्छे से धो ले। 

वाशिंग - WASHING

बालो को रोजाना वाश करना एक मुश्किल काम है। बालो को ज्यादा वाश करना भी सही नही होता। बालो को ज्यादा वाश करने से आपके बालो की जड़े कमजोर और स्केल्प के नेचुरल ऑयल्स भी निकल जाते है, जिससे की बाल ड्राई और बेजान से नजर आने लगते है।

इसलिए आप अपने बालो को हफ्ते मैं दो से तीन बार ही धोएं,आप अपने बालो की जड़ो को मजबूत बनाने और स्केल्प से गंदगी निकलने के लिए किसी अच्छे शैम्पू व बालो को सिल्की और चमकदार बनाने के लिए कंडीशनर लगाए।

बाल धोने का सही तरीका – Baal Dhone Ka Sahi Tarika

  • बालो को धोने से पहले आप अपने बालो में तेल मसाज करे।
  • कुछ समय बालो में तेल लगा छोड़ दे। इससे आपके सिर की त्वचा नमी सोख लेगी जिससे कि आपके बालो का टूटना और उनमे आये रूखेपन की समस्या में कमी आयेगी। 
  • जानकारों के अनुसार बालो को हफ्ते में दो से तीन बार धोना ठीक रहता है।
  • अब बालों को धोने से पहले बालो को अच्छे से गिला करे। 
  • अब अपने शैम्पू को हाथ पर लेकर बालो की जड़ यानी अपने स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करे। ताकि बालो की जड़ो से साडी गंदगी निकल जाये। 
  • बाल धोने के बाद गिले बालो पर कंडीशनर लगा कर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दे। और फिर 2-3 मिनट बाद बालो को अच्छे से धो ले।
  • बालो को खुली और नेचुरल हवा में ही सुखाये।

बालो को धोने के बाद उनकी केयर - Baalon Ko Dhone Ke Baad Unki Care

बालो को धोने के बाद उनकी केयर करना हम जैसे भूल ही जाते है,यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम कभी ध्यान नही देते है। जबकि ये बहुत ही जरुरी होता है। बालो को धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए किसी अच्छे हेयर ड्रायर की मदद ले और बालो में अच्छे सीरम या क्रीम का इस्तेमाल करे।

सीरम आपके बालो में बहुत ही मुख्य भूमिका निभाते है,यह आपके बालो में हेयर स्टाइलिंग को भी आसान कर देता है। बालो में चमक और बालो को सिल्की भी बनाते है, जिससे आपके बाल कफी घने और सुन्दर नजर आते है। साथ ही क्रीम आपके बालो को फ्रीज़ होने से बचाएगी।

हेयर मास्क - HAIR MASK

हेयर मास्क बालो के लिए कितना जरुरी है ये तो हम सब जानते है, केमिकल्स प्रोडक्ट यूज़ करने की बजाये आप घर पर तैयार हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते है। आपके घर, आपके ही किचन में सारी चीजे उपलब्ध है, बस आपको थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत है और सारी चीजो को साथ में मिला कर अपने बालो में लगाने की जरूरत है।

बालो की चमक खो गयी हो तो प्रोटीन से भरपूर हेयर मास्क लगाए। यह आपके डेमेज बालो को पोषण देने के साथ साथ नया जीवनदान देगा और बालो की समस्याओं से भी बचाएगा। आपको हफ्ते में एक से दो बार हेयर मास्क लगाना चाहिए। अब आपको अपने डेमेज हेयर और ड्राई लॉक्स के बारे में और जानने की बिलकुल भी जरुरत नही है।

कमजोर बालो में नमी और मजबूती लाने के लिए भी हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाता है बालो से जुडी सभी समस्याओं से बचने के लिए एक्सपर्ट्स भी आपको हेयर मास्क लगाने की ही सलाह देगे।

हेयर मास्क को लगाने का सही तरीका

  • हेयर मास्क लगाने से पहले पास एक अच्छी कंपनी का एक अच्छा हेयर मास्क होना चाहिए। 
  • हेयर मास्क लगाने से पहले आप हेयर मास्क के अंदर दिए हुए इन्सट्रक्शन्स को बेहद सावधानी पूर्वक पढ़े। 
  • हेयर मास्क लगाने से पहले अपने बालो को नॉर्मली धो ले जैसे आप धोते हो और फिर बालो को अच्छे से सुखा ले। 
  • इसके बाद मास्क को लगाना शुरू करे।
  • बालो के मध्य से हेयर मास्क को लगाना शुरू करे। और पुरे बालो में हेयर मास्क लगते हुए बालो लो अच्छे से कवर कर ले।
  • 30 सेकेंड या 1 मिनट तक हेयर ब्रश से बालो की मालिश करे।
  • लगभग 30-40 मिनट के लिए मास्क को ऐसे ही छोड़ दे और फिर ठंडे पानी से सर धो ले।

ड्राई मसाज - DRY MASAJ

ड्राई मसाज बिना तेल से की जाने वाली मसाज है इसे स्कैल्प मसाज भी कहते है। जो सिर्फ उँगलियों से ही कि जाती है, ड्राई मसाज आपके शरीर और दिमाग को आराम देती है। अगर दिन में आपको टाइम न हो तो आप इसे रात को सोने से पहले भी स्कैल्प पर कर सकते हो जिससे की आप अपनी दिन भर की थकान, चिंता और तनाव के साथ साथ अपने बालो की समस्याओं को भी दूर कर पाओगे। 

यह आपके बालो के लिए भी फायदेमंद है। ड्राई मसाज आपके बलों की जड़े मजबूत और ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ता है। यह आपको अच्छी नींद के साथ नींद न आने की समस्या को दूर कर आपके दिमाग को आराम तथा बेतर नींद आने में भी मदद करता है।

ड्राई मसाज आपके बालो को बढ़ाने व मुलायम बनाने के साथ साथ आपकी मांसपेशियों के दर्द को भी दूर करने में आपकी मदद करता है।

ड्राई मसाज कैसे करे?

ड्राई मसाज बिना तेल से की जाती है। यह मसाज स्कल्प पर की जाती है। आइये देखते है ड्राई मसाज करने का सही तरीका –

  • ड्राई मसाज तेल के बिना की जाती है।
  • अपनी उंगलीयों को स्कैल्प पर धीरे धीरे राउंड शेप में घुमाएँ।
  • आप यह मसाज रात को सोने से पहले भी कर सकते हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQ’s

बालो की देखभाल कैसे करे?

हफ्ते मैं एक दो बार से ज्यादा शैम्पू ना करे। बालों को धोने के बाद उनमे कोई अच्छी कंपनी का कंडीशनर जरुर लगाये। बालो को धोने से एक दो घंटें पहले बालो में तेल मसाज जरुर करे। अपने बालो के लिए पतले दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल बिलकुल ना करे।

सिर में तेल मसाज कैसे करे?

सबसे पहले तेल को गुनगुना गर्म करे। फिर तेल को अपने सिर पर डाले और अपनी उंगलीयों से सर्कुलर मोशन में हल्के हाथो से अपने स्कैल्प पर  मसाज करे। इसके अलावा आप सिर के अगले हिस्से और गर्दन के पास वाली जगह पर भी मसाज करे।

हेयर मसाज हमे कब और क्यों करनी चाहिए?

हेयर मसाज हमे शैम्पू करने से 15 मिनट पहले करनी चाहिए। इसके आलावा हेयर मसाज हमे तनाव से होने वाले सिर दर्द और माइग्रेन जैसी गंभीर बीमरियों से भी बचाता है।

क्या बालो की मसाज करने से हमारे बाल बढ़ते है?

जी हाँ, हेयर मसाज से हमारे बाल बढ़ते है। हेयर मसाज से हमारे बालो की जडो को पोषण मिलता है जिससे हमारे बाल जल्दी से बढ़ने लगते है।

क्या रोज बाल धोना हानिकारक है?

हाँ, बालो को रोज रोज धोना हानिकारक है क्योंकि रोज रोज बाल धो कर स्कैल्प से नेचुरल ऑयल्स निकल जाता है। जिससे की आपके बाल डेमेज हो सकते है। इसलिए आप हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार बालो को शैम्पू करे।

बालो को धोने से पहले बालो में क्या लगाये?

बालो को धोने से पहले बालो में ओइलिंग करना ना भूले। यह आपके बालो की जड़ो के लिए सुरक्षा कवज का काम करता है। कोकोनट ऑयल और ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) किसी भी तरह के बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

सिर धोने के बाद हमे क्या करना चाहिए

हमे बालो में शैम्पू करने के बाद गिले बालो में कंडीशनर को 5 मिनट तक लगाना चाहिए उसके बाद बालो को अच्छे से साफ पानी से धो ले। आपको सप्ताह में 2-3 बार ही ऐसा करना है ज्यादा कंडीशनर लगाने से आपे बाल खराब भी हो सकते है।

पीरियड्स में शैम्पू कब करे?

आपको मासिक धर्म खुल कर आ सके इसके लिए आप कोशिश करे कि पीरियड्स के आखिरी दिनों में ही सर धोएं। आपको यह ध्यान रखना है कि पीरियड्स के तीन दिनों तक आप बिलकुल भी शैम्पू ना करे। अगर आप पीरियड्स में तीन दिनों बाद सिर धोते हो तो ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करे।